Saturday, December 6, 2025

बाल जीवन बीमा योजना (Children Policy)

बाल जीवन बीमा योजना (Children Policy)

बाल जीवन बीमा योजना बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण बीमा योजना है। यह योजना माता-पिता को मानसिक शांति और बच्चों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।

मुख्य विशेषताएँ

विशेषता विवरण
बीमा कवरेज बच्चों को जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान करता है
पात्रता अधिकतम 2 बच्चे
आयु सीमा 5 से 20 वर्ष
सम एश्योर्ड ₹3,00,000 या माता-पिता की पॉलिसी के सम एश्योर्ड के बराबर (जो कम हो)
माता-पिता की आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं
प्रीमियम छूट माता-पिता की मृत्यु पर बच्चों की पॉलिसी पर कोई प्रीमियम नहीं देना होगा
भुगतान जिम्मेदारी माता-पिता बच्चों की पॉलिसी का प्रीमियम भरेंगे
लोन सुविधा उपलब्ध नहीं
पेड-अप सुविधा लगातार 5 वर्ष तक प्रीमियम भरने पर पॉलिसी पेड-अप हो सकती है
सरेंडर सुविधा उपलब्ध नहीं
मेडिकल जांच बच्चों की मेडिकल जांच आवश्यक नहीं, बच्चा स्वस्थ होना चाहिए
जोखिम प्रारंभ प्रस्ताव स्वीकार होने के दिन से
बोनस दर एंडोमेंट पॉलिसी (संतोष) के अनुसार – ₹52 प्रति ₹1000 सम एश्योर्ड प्रति वर्ष

No comments:

Post a Comment